Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आपूर्ति विभाग ने किया राशन कार्ड वितरित

देवरिया। भाटपार रानी विकासखंड सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पशुपालन, कृषि और लघु सिंचाई विभाग के स्टाल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सालाना छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अजय दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने आवास और आयुष्मान भारत योजना की उपलब्धियां बताईं। अंत में पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय ने की और संचालन अमित शाही ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh