Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बंद पड़े चीनी मिल बैतालपुर को पुनः चालू कराने की मांग हुई तेज

•राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त को संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने सौंपा ज्ञापन।

देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल जो लंबे समय से बंद चल रही है उसे दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति और कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मिल को शीघ्र चालू कराने की मांग समर्थन मांगा।
संघर्ष समिति ने बताया कि बैतालपुर चीनी मिल किसानों और मजदूरों की आजीविका का प्रमुख आधार थी। 
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए समिति को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों के हक और क्षेत्रीय विकास से जुड़े इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा।
इस दौरान संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश मणि, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh