Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शम्भुपुर कांड में मृत मां, पिता और बेटे का राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार, भतीजी ने दी मुखाग्नि, 2 पंडितों का दुर्वासा और कम्हरिया घाट पर अंतिम संस्कार

आजमगढ़। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुई घटना में मृत आरोपी अरविंद सिंह, उसकी पत्नी बबिता सिंह और 8 वर्षीय बेटे शौर्य सिंह का बुधवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर के राजघाट पर उस समय सबकी आंखें नम हो गईं। जब एक चिता से सटाकर दूसरी चिता सजाई गई। बीच में बेटे को और लिटाने के बाद उसके एक तरफ मां और दूसरी तरफ पिता को लिटाया गया। इसके बाद अरविंद के बड़े भाई सुनील सिंह की बड़ी बेटी वर्षा सिंह वहां पहुंची और उसने चाचा, चाची के साथ ही भाई को भी मुखाग्नि दी। इस दृश्य को देख वहां मौजूद हर आंख नम हो उठी। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh