Crime News / आपराधिक ख़बरे

पत्नी से मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़/निजामाबाद। थाना निजामाबाद पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट कर कथित रूप से जान से मारने की कोशिश करने के मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मोलनापुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, बुद्धसेनपुर निवासी शशिकला ने 23 सितंबर 2026 को निजामाबाद थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि उसके पति राकेश यादव ने 9 सितंबर की रात करीब 9 बजे उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया।

तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 238/2026 दर्ज किया गया। मुकदमे में धारा 85, 109(1) और 115(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:35 बजे राकेश यादव पुत्र मुन्ना उर्फ मुन्नीलाल यादव, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी बुद्धसेनपुर को मोलनापुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी का न्यायालय चालान कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में थाना निजामाबाद में एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh