Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यातायात व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों और रोडवेज परिसर का किया निरीक्षण

जौनपुर। जनपद में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जेसीस चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। उन्होंने सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों, अवैध पार्किंग और यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात पुलिस और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को चौराहों पर यातायात संचालन और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निर्देशित किया।
एसएसपी ने विशेष रूप से स्कूल, बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रोडवेज परिसर का भी दौरा किया, जहां रोडवेज के एआरएम के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।
इस दौरान यात्रियों की सुविधा, बसों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एसएसपी ने रोडवेज परिसर में अवैध वाहन पार्किंग और अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक police अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh