Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किसान फार्मर रजिस्ट्री कार्ड में सहयोग करें,फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बहुउद्देशीय: एसडीएम अशोककुमारसिंह

घोसी।मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने घोसी तहसील अंतर्गत पहाड़पुर, सरहरा जमीन सरहरा,विजपुरा,  आदि गांवो में सुबह ही पहुंच कर फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ फॉर्मर रजिस्ट्री की वस्तु स्थिति जानी। मौके पर मौजूद लेखपाल, प्रधान, रोजगारसेवक आदि को निर्देश दिया कि सभी किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री होने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोगों से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्ड है।
इस अवसर पर फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। 
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर लेकर लेखपाल के पास जाना होगा, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जा सके।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों का समय से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कैम्प में एआरके सुधाकर,  पहाड़पुरऔर सरहरा जमीन सरहरा सौरभ कुमार राय, लेखपाल, सहित रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, सेक्रेटरी, कोटेदार और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh