अतिबुद्दीन कादरी पुनः बने आइडियल पत्रकार संगठन अमरावती के जिला अध्यक्ष
अमरावती/महाराष्ट्र: आइडियल पत्रकार संगठन ने जिले में संगठन की मजबूती और लोकप्रियता को देखते हुए युवा एवं तेज-तर्रार पत्रकार अतिबुद्दीन कादरी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें पुनः जिला अध्यक्ष (अमरावती) के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह महत्वपूर्ण निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया। इस नियुक्ति प्रक्रिया में राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख आरिफ खान पठान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राशिद खान पठान, और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नितिन शिंदे की प्रमुख भूमिका रही।
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि अतिबुद्दीन कादरी का पिछला कार्यकाल सराहनीय रहा है और उनके नेतृत्व में संगठन अमरावती में नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
कादरी की दोबारा नियुक्ति पर संगठन के संपूर्ण परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। स्थानीय पत्रकारों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है, जिससे जिले में संगठन के और अधिक विस्तार की उम्मीद जगी है।


























































Leave a comment