आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय इकाई का पुनर्गठन, संजय कुमार पांडेय राष्ट्रीय सलाहकार समिति के प्रमुख नियुक्त
नई दिल्ली: आइडियल पत्रकार संगठन ने अपनी राष्ट्रीय इकाई का पुनर्गठन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रांची, झारखंड के निवासी पांडेय को संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
यह महत्वपूर्ण नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद की गई है। इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. अरुण भारद्वाज, वीरेंद्र सोनी, मकसूद अहमद आज़मी, नर्वदेश्वर मिश्रा, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, विजय वर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम, केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर मौर्य, राष्ट्रीय सचिव दिनेश तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम और केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण शामिल रहे।
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा (कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत) ने इस नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
संजय कुमार पांडेय की नियुक्ति पर आइडियल पत्रकार संगठन के संपूर्ण परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संगठन को उम्मीद है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से राष्ट्रीय इकाई को नई मजबूती मिलेगी।


























































Leave a comment