Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरायगंगापब्बी ताल मे अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन किसानों की गेहूं की फसल जलकल हुई राख

 नदवासराय मऊ । कोतवाली घोसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरायगंगापब्बी मे शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत लगी से आधा दर्जन किसानों की लगभग तीन बीघा के करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया जिसे देख लोगों की रुह काप गई। आग को बुझाने के लिए ग्रामीण व आसपास क्षेत्र के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर पेड़ों की झाड़ व पोखरे से बाल्टी मे पानी भरकर फेंक कर बड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया।बताया गया कि शनिवार की दोपहर सरायगंगापब्बी क्षेत्र के ताल मे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई जीसे देख कुछ लोग दौड़ कर आसपास की गेहूं की फसल काटने लगे और कुछ लोग आग बुझाने के लिए पेड़ की झाड़ लेकर फसल पर पीटने लगे वहीं कुछ ग्रामीण महिला पुरुषों ने बगल के पोखरे से बाल्टी मे पानी भरकर आग बुझाने लगे और बड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया गया।इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh