Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हार्ट अटैक से बचाव को सीएचसी पर चिकित्सकों ने लिया ईसीजी प्रशिक्षण

देवरिया।बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार दोपहर चिकित्सा अधीक्षक बी एन. यादव के नेतृत्व में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए ईसीजी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्सों ने भाग लिया। 
एमडी फिजिशियन डॉ. एके गुप्ता ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आजकल सीने में दर्द और बाहों में दर्द हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने ईसीजी मशीन के संचालन की बारीकियां समझाईं। एक-एक लीड को सही एंगल पर लगाने तथा ईसीजी लेने की पूरी प्रक्रिया को प्रैक्टिकल करके दिखाया। 
प्रशिक्षण के बाद सभी चिकित्सकों और स्टाफ ने संकल्प लिया कि अस्पताल में हार्ट अटैक से किसी भी मरीज को मृत्यु से बचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक ने चीफ फार्मासिस्ट शैलेश तिवारी को आवश्यक जीवनरक्षक औषधियों का इंडेंट भेजकर यथाशीघ्र सीएचसी पर दवा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर डॉ. अजय पाल, डॉ. केशव प्रसाद, डॉ. सचिन, डॉ. ख्याति, स्टाफ नर्स सुगंधा, प्रीति, वार्ड बॉय उमाशंकर, अरुण समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। अधीक्षक ने कहा कि समय पर ईसीजी जांच और त्वरित इलाज से हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाई जा सकती है। सीएचसी को इसके लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh