नर्सिंग अधिकारी बन कर शिवानंदनी यादव ने घोसी क्षेत्र का मान बढ़ाया
घोसी। मऊ। स्थानीय नगर से सटे गोविंदपुर नई बस्ती / ओरियंटल रोड निवासी शिवनंदनी यादव पत्नी सत्यानंद यादव ने नर्सिंग अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाइयाँ देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
घोसी नगर से सटे गोविंदपुर नई बस्ती/ ओरियंटल रोड निवासी शिवनंदनी यादव का चयन आजमगढ़ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज (पीजीआई) में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हुआ है। वर्तमान में वह घोसी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरारपुर सिपाह में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर कार्यरत हैं। अपनी मेहनत, लगन और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है।शिवनंदनी यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और निरंतर परिश्रम के चलते यह सफलता मिली है। उन्होंने युवाओं से भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवनंदनी यादव की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही पति सत्यानंद यादव,जेठ
डॉ. नित्यानंद यादव, सास गीता देवी, के साथ परिजनों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई।
इसको लेकर डॉ. इंद्रासन यादव, राजमंगल यादव, इंद्रजीत पटेल ‘पमपम’, रूपेंद्र भारती, प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव, रविंद्र यादव, पूर्व प्रमुख सर्वेश यादव सहित अन्य लोगों ने शिवनंदनी यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





















































Leave a comment