घोसी कोतवाली की ऐंटी रोमियों टीम ने सोलह मनचलों को हिरासत में लेकर किया चालान
मऊ/घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली की ऐंटी रोमियों टीम ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से दस बाइक सवार सोलह मनचलों को हिरासत में लेकर उनका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।
एसपी इलामारनजी के निर्देश पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में कोतवाली एंटी रोमियों टीम इंस्पेक्टर क्राइम मोतीलाल पटेल, एसआई यशोदा, ऋचा सोनी,अशोक सिंह आरक्षी अवनीश यादव, काजल सिंह, बबली आदि द्वारा बाइकों पर स्टंट करते हुए युवकों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत नगर के मझवारामोड़, मधुबन मोड़, फोरलेन बाई पास, रघौली बाजार आदि स्थानों पर रोमियोगिरी कर रहे दस मोटर साइकिल पर सवार सोलह मनचलों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ करने के साथ उनका पता जानकारी प्राप्त कर उनका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया। इस सम्बन्ध में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के तहत यह कार्यवाही करते हुए सोलह मनचलों को हिरासत में लेकर उनका सम्बन्धित धाराओं में कार्यवाही की गई है

























































Leave a comment