एनएमएमएस में कटसारी विद्यालय का परचम, 9 छात्रों ने पाई सफलता
कादीपुर, सुलतानपुर।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2025–26 के परिणाम में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कटसारी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय के 9 विद्यार्थियों का चयन इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हुआ है।
जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जनपद से इस परीक्षा में करीब 1456 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के लिए 240 सीटें निर्धारित की गई थीं, जिनमें से 235 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इनमें कादीपुर तहसील के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कटसारी के 9 छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।
सफल विद्यार्थियों में अर्पिता (रैंक 11), लक्ष्मी (रैंक 18), श्रेयांस मिश्र (रैंक 20), लवी यादव (रैंक 21), सिमर यादव (रैंक 26), आकाश (रैंक 29), देवेश पाण्डेय (रैंक 33), सोनाली गौड़ (रैंक 37) और सौरभ (रैंक 49) ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरुण मिश्रा, प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह, शिक्षक सुरेन्द्र बहादुर यादव, राकेश उपाध्याय, प्रीती सिंह, अखिलेश मौर्य और नीलम यादव मौजूद रहे।
प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।























































Leave a comment