गैस मूल्य वृद्धि को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन भाजपा सरकार महंगाई लगातार बड़ा रही-पूर्व विधायक स्वामीनाथ
देवरिया।आज बरहज देवरिया बाईपास पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में लगातार हो रहे गैस मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की महंगाई कम नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन भाजपा की सरकार ने सरकार बनाने के पहले जनता से वादा किया था कि जब भाजपा की सरकार बनेगी तो महंगाई कम होगी लेकिन इसके ठीक उल्टा काम भाजपा सरकार कर रही है और भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई आसमान छू रही हैं अगर तत्काल महंगाई और गैस मूल्य वापस नहीं हुआ तो पुरे जनपद को जागरूक कर बड़े पैमाने पर जनपद में आंदोलन होगा।
इस बरहज विधानसभा के पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई की जननी हैं यह भाजपा सरकार जबसे बनी है तबसे महंगाई में बेतहाशा बडोतरी हो रही हैं अगर महंगाई कम नहीं हुई तो भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा इस दौरान मुख्य रूप से राहुल यादव संजय सिंह राकेश यादव विकास यादव सलीम खान अनुप राजभर अख़्तर आलम अनरूद यादव कृष्णा नन्द यादव इस्लाम अंसारी राम प्रसाद अनिश अंसारी दिनेश यादव अनिल कुमार सहित
अन्य लोग शामिल रहे।

























































Leave a comment