विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
देवरिया।बरहज के पचौहा में राजेश चौहान के मकान पर
बिजली का खंभा टूटकर गिर गया है वही पटेल नगर ऐश्वर्या पैलेस गली के ढीले तार को कटवाने में विभाग आनाकानी कर रहा है। इसके चलते हादसे में किसी की जान भी जा सकती है। उपभोक्ताओं ने छत से टूटा खंभा व ढीले तार को कसवाने की मांग की है।
विद्युत उपखंड प्रथम तहसील से नगर में विद्युत की आपूर्ति की जाती है लेकिन बीते कुछ दिनों से नगर के पचौहा में राजेश चौहान के घर पर लगभग आठ नौ महीने पहले विद्युत पोल टूट कर गिर गया है पोल में विद्युत सप्लाई आती रहती है जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है हादसे में लोगों की जान भी जा सकता है । पटेल नगर के हनुमान मंदिर के पीछे सरकारी अस्पताल जाने वाली गली में विद्युत तार ढीली हो गई है जो लोगों के सिर से छूकर गुर्जर रहा है लेकिन विभाग के लोग सूचना के बाद भी देखने तक नहीं आते तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि इसी रास्ते से सैकड़ो लोग प्रतिदिन अपने साधन से अस्पताल जाते हैं लेकिन सूचना के बाद भी विद्युत विभाग के कर्मचारी तार कसना तो दुर देखने तक नहीं आए विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

























































Leave a comment