एसएस पालीक्लिनिक में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।
देवरिया सलेमपुर। नगर के सलेमपुर- लार रोड स्थित नाज़िर पिपरा में बने एसएस पालीक्लिनिक परिसर में होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण मनाया गया। कार्यक्रम में निजी चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
पालीक्लिनिक के संचालक डॉ आर के शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी जुड़ाव और सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में डॉ डीएन विश्वकर्मा, डॉ विजय सिंह, डॉ अनुप कुमार विश्वकर्मा, केपी गुप्ता, राकेश यादव, पवन प्रधान, सतेंद्र यादव, डॉ दुर्गेश मद्धेशिया, डॉ देवेंद्र सिंह, रत्नेश पाण्डेय, राम इकबाल कुशवाहा, दुर्गेश यादव, राजू पाण्डेय, प्रतीक सिंह, अश्विनी गुप्ता, विनय यादव, शशांक कुमार, जितेंद्र यादव, बृजेश विश्वकर्मा व गोपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
























































Leave a comment