Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में भोजपुरी गायक पवन सिंह के नाम पर 14 लाख की ठगी म्यूजिक शो के नाम पर फर्जी कन्फर्मेशन मेल भेजकर रचा गया खेल

आजमगढ़। म्यूजिक शो आयोजित कराने के नाम पर एक कलाकार से करीब 14 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांश सिंह उर्फ कबीर पुत्र राजसेन सिंह निवासी ग्राम गाजनपुर, थाना भालेसुल्तान, जनपद अमेठी (वर्तमान पता- विज्ञानपुरी कॉलोनी, महानगर, लखनऊ) पेशे से म्यूजिक कलाकार हैं। वह क्लब, रेस्टोरेंट और पार्टियों में गिटार बजाने एवं म्यूजिकल बैंड शो करते हैं। दिव्यांश के अनुसार, लखनऊ में शो के दौरान उनकी मुलाकात मो. खुर्शीद अहमद और टीना भाई से हुई, जिन्होंने बड़े कलाकार का शो कराने का प्रस्ताव दिया। बातचीत में भोजपुरी गायक पवन सिंह के लिए बुक कराने की योजना बनी। दिव्यांश ने बताया कि उनके मित्र निहाल सिंह ने परिचितो निशांत सिंह, नितिन सिंह और अमन सिंह से मुलाकात कराई। आरोप है कि इन लोगों ने दावा किया कि उनका पवन सिंह से सीधा संपर्क है और 13 लाख रुपये में बुकिंग करवा देंगे, जिसमें 9 लाख रुपये एडवांस और 4 लाख शो के दिन देने की बात कही गई। पीड़ित के मुताबिक, उनके पार्टनरों द्वारा पहले लगभग 9.96 लाख रुपये उनके बैंक खाते में जमा कराए गए। इसके बाद 9 लाख रुपये कथित बुकिंग के लिए ट्रांसफर किए गए। साथ ही वेन्यू, सिक्योरिटी, टेंट, विज्ञापन और सोशल मीडिया प्रमोशन आदि के नाम पर करीब 5.01 लाख रुपये और खर्च कराए गए। पीड़ित के ई-मेल पर पवन सिंह के नाम से कन्फर्मेशन मेल प्राप्त हुआ। इसके बाद शो का व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू किया गया। इसके बाद इंस्टाग्राम पोस्ट पर पवन सिंह के मैनेजर की ओर से संदेश आया कि लखनऊ में ऐसा कोई शो तय नहीं है और प्रचार फर्जी है। इसके बाद जब पीड़ित ने संबंधित लोगों से संपर्क किया तो पहले टालमटोल की गई और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया गया। आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में कूट रचना कर फर्जी ई-मेल के माध्यम से विश्वास में लेकर करीब 14 लाख 1 हजार रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज हुई। जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर को सौंपी गई। जांच के आधार पर अतरौलिया पुलिस ने निहाल पुत्र नरेन्द्र निवासी भोराजपुर, थाना अतरौलिया, निशान्त पुत्र विनय निवासी भैरोपुर, थाना अतरौलिया, नितिन पुत्र धीरेन्द्र निवासी भीलमपुर छपरा, थाना अतरौलिया, अमन पुत्र संदीप निवासी पता – 1/274 विनम्रखण्ड, गोमती नगर, विभूति खण्ड, लखनऊ, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh