फिल्म कंगुवा को लेकर सोमवार (12 अगस्त) को फैंस का इंतजार हुआ अब खत्म,फिल्म ‘कंगुवा’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड
फिल्म कंगुवा को लेकर सोमवार (12 अगस्त) को फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दोनों एक्टर धांसू एक्शन करते हुए दिखाई दिए। उनके पहले लुक ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए थे। अब उनका मुकाबला सूर्या के साथ हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनिमल मूवी में अबरार की भूमिका निभाने के बाद बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। लंबे समय से बॉबी देओल की साउथ फिल्म कंगुवा का इंतजार हो रहा था। शिवा निर्देशित फिल्म में मेन लीड सूर्या निभा रहे हैं।
दरअसल, कंगुवा की कहानी एक ऐसे योद्धा के बारे में है, जो अपने गुट को बचाने के लिए एक हैवान के सामने लड़ता है। फिल्म की कहानी 1700 के दशक से 2023 तक दो-दो अलग-अलग कालखंडों पर आधारित है। 500 साल की यात्रा में उस हीरो का काम एक मिशन को पूरा करना है।
आपको बता दें कि ट्रेलर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने डायरेक्टर शिवा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि “मास्टर स्टोरी टेलर और सिनेमाई अनुभवों के उस्ताद को उनकी फिल्मों की तरह ना भूलने वाले जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारे #DirectorSiva सर के लिए एक ब्लॉकबस्टर साल और बहुत सारी सफलता की कामना करते हैं..टीम #Kanguva की तरफ से शुभकामनाएं।
सूत्रों के अनुसार फिल्म कंगुवा इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। माना जा रहा है कि 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह ‘पुष्पा’, ‘सिंघम’ और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है। फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है।
























































Leave a comment