Crime News / आपराधिक ख़बरे

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

आज़मगढ़। जिले के थाना निजामाबाद पुलिस ने किशोरी को बहला–फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बीते 23 सितंबर को थाना निजामाबाद में एक प्रार्थना पत्र दर्ज कराया गया कि नाबालिग लड़की को बहला–फुसलाकर ले जाया गया। जांच के दौरान पता चला कि महेश पुत्र सलट, निवासी दयालपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ और शिवकुमार पुत्र जयलाल, निवासी चाँदपुर, थाना पिहानी, जनपद हरदोई ने आरोपी की भूमिका निभाई।

पीड़िता की बरामदगी, बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 64 BNS और 3/4 POCSO Act जोड़ी गई

शुक्रवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी फरिहा चौराहा के पास हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh