डॉक्टर पर जान लेवा हमला चिकित्सक ने पुलिस पर सहयोग न करने का लगाया गंभीर आरोप
अहरौला - थाना के माहुल चौकी क्षेत्र में चौकी से कुछ ही दूरी पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया। तभी डॉक्टर एक बदमाश से भिड गए और हाथापाई करते करते सड़क पर कीचड में गिर पडे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहरौला थाना के अंतर्गत माहुल चौकी से कुछ ही दूरी पर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार प्रजापति ग्राम समसल्लीपुर थाना अहरौला के निवासी अपना क्लीनिक चलाते हैं आज दिन शनिवार को दिन के लगभग 12 बजे डॉक्टर अपने क्लीनिक में बैठे थे और घर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे तभी एक बाइक सवार दो बदमाश अवैध असलहा से लैस पहुंचे और डॉक्टर के सिर में असलहा के बट से मारकर घायल कर दिया तभी डॉक्टर एक बदमाश से भीड़ गए और हाथापाई करते-करते सड़क पर कीचड़ में आ गए सड़क पर डॉक्टर और बदमाश दोनों लड़ते-लड़ते कीचड़ में गिर पड़े और बदमाश का गमछा और असला डॉक्टर के हाथ में आ गया इसी बीच मौका पाकर बदमाश वहां से फरार हो गए डॉक्टर ने डायल 112 को सूचना दिया कुछ ही समय में मौके पर डायल 112 व चौकी इंचार्ज माहुल सुधीर सिंह मौके पर पहुंच गए लेकिन डॉक्टर वीरेंद्र प्रजापति का कहना है कि माहुल चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह के द्वारा कोई सहयोग नहीं मिला वही डायल 112 की पुलिस ने चौकी इंचार्ज के साथ अहरौला थाने पर जाने के लिए कहा लेकिन इसमें भी चौकी इंचार्ज ने कोई सहयोग नहीं किया डॉक्टर वीरेंद्र प्रजापति ने बताया की चौकी इंचार्ज थाने पर ले जाने की बजाय हमें खुद ही असला लेकर थाने पर जाने को कहा डॉक्टर प्रजापति असलहा लेकर माहुल से लगभग 11 किलोमीटर दूर अहरौला थाने पहुंचे वहीं थाने पर मौजूद स्टाफ तहरीर लेने से इनकार कर दिया तहरीर ना लेने पर डॉक्टर के द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को फोन पर शिकायत की और व्हाट्सएप के जरिए अपना प्रार्थना पत्र एसपी महोदय को भेजा लगभग 2 घंटे के बाद थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार थाने पर पहुंचे और डॉक्टर से तहरीर लेकर घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में छिना गया असलहा असली नहीं है यह एक लाइटर है बाकी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।



























































Leave a comment