Crime News / आपराधिक ख़बरे

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आज़मगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी ने पांच वर्षों तक शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और गर्भपात करवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को पीड़िता ने थाना अहरौला में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी सूरज निषाद पुत्र बलिराम निषाद निवासी ग्राम बनहरमयचक गजड़ी, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ ने पिछले पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए। प्रार्थिनी के गर्भवती होने पर आरोपी ने दो बार गर्भपात करवा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मारपीट और जान-माल की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार मामले की जांच कर रहे थे।

 

रविवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मय हमराह ने आरोपी सूरज निषाद को समसाबाद बरसातीगंज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है और मामले की जांच जारी है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh