Crime News / आपराधिक ख़बरे

जहानागंज । अज्ञात युवक का सड़क के किनारे पुलिया के नीचे मिला शव, गले के पास चोट का निशान, हत्या कहीं और कर शव फेंक कर भागने की रही चर्चा

आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीनबन गांव के चकवल एफसीआई गोदाम के पास पुलिया के नीचे शनिवार की सुबह 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक के गले के पास चोट के निशान थे। सुबह में खेत जा रहे लोगों ने शव को देखा। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जहानागंज थाना को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी रही। पुलिस ने बहुत देर तक मौके पर शिनाख्त करने की कोशिश की। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आशंका जाता है कि युवक कहीं और का है। उसकी हत्या कर यहां पर फेंक कर हत्यारे फरार हो गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज कर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा की मौत कैसे हुई है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh