मां द्वारा मोबाइल फोन न देने से नाराज किशोर ने लगायी फांसी, मोबाइल फोन की आदत बनी आत्महत्या का कारण
दीदारगंज -आजमगढ़ । फूलपुर कोतवाली के नियाउज गांव में गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन मां द्वारा न दिए जाने से नाराज किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । आत्महत्या की सूचना पर पहुँची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । किशोर के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । वही मोबाइल न मिलने के कारण किशोर के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउज गांव निवासी आदर्श उर्फ रवीश 13 वर्ष पुत्र पुरन चंद उर्फ भोभन ने फांसी लगा कर आत्महत्या लिया । जानकारी मिलते हो इर्दगिर्द के लोग इकट्ठा हो गए । किसी ने फूलपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया । जानकारी मिलते ही फूलपुर कोतवाल सचिदानंद पुलिस बल के साथ पहुँच गए । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मां विद्या देवी बिलखते हुए कहती है कि आदर्श गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन मांग रहा था । मैं मोबाईल लेकर खेत मे चली गयी । हमे क्या मालूम था कि आदर्श फाँसी लगा लेगा , अगर मैं मोबाइल दे देती तो फांसी न लगाता ।
3 बहनो और दो भाइयों में मृतक आदर्श सब से छोटा था । किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है । फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।






















































Leave a comment