फालूदा का ठेला लगाने को लेकर मारपीट में राजस्थान निवासी की मौत मामले में तीन गिरफ्तार, आरोपी भी राजस्थान निवासी
आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के एंट्री प्वाइंट से पहले मारपीट के दौरान एक की मौत में गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़िता केसर देवी पत्नी भैरव लाल निवासिनी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उसके पति भैरव लाल योगी फालूदा आइसक्रीम का ठेला लगाते थे। 1 सितंबर को जब ठेले के पास गए तो वहां अंकित उर्फ कालू कमल सिंह और उदय सिंह से ठेला लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद आरोपियों ने भैरव लाल की जमकर पिटाई की। इस से भैरव लाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान भैरव लाल की मौत हो गई थी। जिसके आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर अमित कुमार पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अंकित उर्फ कालू कमल सिंह और उदय सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी भी राजस्थान के निवासी हैं।
शव को कब्जे में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है, परिजनों के तहरीर पर थाना निजामाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) September 4, 2025





















































Leave a comment