Crime News / आपराधिक ख़बरे

लोढ़ा से कूंच कर सोई महिला की हत्या, पति होमगार्ड की ड्यूटी से सुबह लौटा तब हुई जानकारी, संपत्ति के विवाद में हत्या का लगाया आरोप

आजमगढ़। तरवा थाना के किशुनदासपुर में मंगलवार रात घर की छत पर अकेले सोई 55 वर्षीय रामदुलारी तिवारी की छत पर ही सिर को लोढ़ा से कूंच कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह अकेले छत पर सो रही थीं। उनके पति अगस्त तिवारी, स्थानीय थाना पर होमगार्ड हैं। रात की ड्यूटी के बाद बुधवार तड़के घर लौटे थे। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे, जहां रामदुलारी मृत पड़ी थीं। छत पर चारों ओर खून फैला था, और मृतका के सिर के साथ ही शरीर पर कई चोटें थीं, जिससे प्रतीत होता है कि उन्होंने आत्मरक्षा में संघर्ष किया था।
मृतका के सात पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जिनमें पांच पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना के समय दो पुत्रियां ननिहाल गई थीं और पुत्र बाहर था। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज और एसओ तरवा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम घटना के साक्ष्य संकलन में जुट गई है। घटना स्थल से सील बटा का लोढ़ा और प्लास्टिक की पाइप मिली है। डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची लेकिन कुछ भी पता कर पाने में मुश्किल हो रही थी। अगस्त तिवारी ने पिठूपट्टी के मनोज तिवारी पर आरोप लगाया। कहा कि बालमोहन तिवारी ने अपनी संपत्ति रामदुलारी को दी थी। मनोज बालमोहन के पट्टीदार थे। मनोज रामदुलारी के पीछे 4 साल से पड़े थे। 5 लाख रुपया मांग रहे थे। रामदुलारी कहती थीं कि वह अंतिम समय में सेवा की हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh