Crime News / आपराधिक ख़बरे

संदिग्ध परिस्थितियों में कुशलगांव में नायलॉन की रस्सी के सहारे सीमेंटसेड में लगे पाइप से लटकता हुआ मिला युवक का शव

दीदारगंज आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशल गांव निवासी शिव आसरे पुत्र शोभनाथ गुप्ता का घर से 50 मीटर की दूरी पर बाजार में दुकान व मकान बना है। सोमवार को सुबह शिव आसरे अपने घर से नये मकान पर गये थे।

   कुछ देर तक वापस नहीं आए तो उनकी छोटी बेटी खोजते हुए नए मकान पर गई । शिवआसरे नीचे नहीं दिखे तो वह पापा को खोजते खोजते छत पर गई तो देखा कि, उसके पापा यानी शिवआसरे का शरीर कमरे में सीमेंट चादर में लगे पाइप से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटक रहा था। वह भागते हुए घर पर जाकर घरवालों को बताया। घटना की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वहीं फारेंसिक टीम भी पहुंच कर मौके की जांच पड़ताल किया।
वहीं सोमवार को पूरा दिन पत्रकारों के लिए बड़ी चुनौती भरा रहा क्षेत्र में कई तरह की चर्चा से कब पर्दा उठे कि ख़बर प्रकाशित हो लेकिन शिव आसरे की मौत का कोई ठोस वजह अब भी सामने नहीं आ सकी है, जिससे मामला संदिग्ध होना स्वाभाविक है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh