Crime News / आपराधिक ख़बरे

संदिग्ध परिस्थितियों में एक परिवार के चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़  के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक परिवार के चार लोगों के अचानक मौत की खबर सामने आई है. एक साथ, एक ही घर में, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. पति, पत्नी, पुत्र और पुत्री की एक साथ मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी है. मामला महासमुंद जिले के बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के H-2 बिल्डिंग का है. पति फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला और अन्य लोगों की मौत जहर खाने से होने की बात सामने आई है. मृतक बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय बागबाहरा में प्यून (भृत्य) के पद पर काम करता था.
एक साथ पूरा परिवार खत्म
सरकारी हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले बसंत पटेल (42 वर्ष), पत्नी भारती पटेल (38 वर्ष), कु. सेजल पटेल (11 वर्ष) और कियांश पटेल (04 वर्ष) का शव बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, मृतकों का मकान अंदर से बंद था. जानकारी के बाद पुलिस पहुंची और गेट तोड़कर मृत परिवार का शव बरामद किया गया है.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh