भेड़िया पुल के पास झाड़ी में शव मिलने से सनसनी
दीदारगंज-आजमगढ़ । फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया गांव स्थित कुंवर नदी के पुल के पास झाड़ी में गुरुवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव कई दिन पुराना होने के चलते सड़ा हुआ है।
शव की पहचान अजय चौहान निवासी आदममऊ थाना दीदारगंज के रूप में हुई है। अजय चौहान50 पुत्र लोहा चौहान के पुत्र पवन ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की है। जानकारी के अनुसार अजय चौहान 11 मई को अपनी ससुराल जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरपुर लोनियापट्टी गांव में पत्नी के साथ गए थे। पत्नी को छोड़कर वापस आते समय रास्ते मे ही अपनी मौसी के घर जौनपुर के शाहगंज में रुक गए। इसके बाद वह रात लगभग 8:30 बजे मौसी के घर से निकले। इसके बाद से उनका पता नहीं चल सका। परिजनों ने शाहगंज कोतवाली में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार की सुबह उनका शव उनकी बाइक के साथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया पुल के पास झाड़ी में देखा गया, बतादें कि भेड़िया में नए पुल निर्माण को लेकर कार्य तेजी पर है जिससे कार्यरत मजदूर माला वाहन को उतारने के लिए आज झाड़ी के पास गए तो वहां एक पैंथर बाइक और अर्द्ध रूप से क्षति विक्षिप्त शव देख कर शोर मचाने लगे ।
जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान अजय चौहान के बतौर किया, मृतक अजय चौहान स्लाइडिंग का कार्य करते थे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी फूलपुर सच्चिदानंद, पवई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा के साथ ही काफी संख्या में पुलिस पहुँच गयी थी।
मृतक दो भाई में पहले स्थान पर था छोटा भाई संतोष चौहान है। मृतक के दो पुत्र पवन व अमन हैं तथा दो पुत्रियां भी है। बड़े बेटे की शादी नम्बर में तय है ,पत्नी का नाम उर्मिला चौहान हैं, मृतक के पिता लोहा चौहान की मृत्यु पहले हो चुकी है। मृतक के घर पर तथा गांव में संन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।
भेड़िया पुल के पास अधेड़ का मिला श*व,परिजनों ने शाहगंज कोतवाली में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। pic.twitter.com/danUg2gmlf
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) May 15, 2025




















































Leave a comment