Crime News / आपराधिक ख़बरे

जौनपुर:खेत में मिला अज्ञात युवक का शव,क्षेत्र में मचा हड़कम,जांच में जुड़ी पुलिस

 बदलापुर,जौनपुर । कोतवाली क्षेत्र के भलुआही कस्बे में स्थित मछरहट्टे के पास खेत में बुधवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने खेत में शव देखा तो तत्काल एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा युवक को सीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सक ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं मृतक युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है समाचार संकलन तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh