Crime News / आपराधिक ख़बरे

करमैनी में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

बिलरियागंज/आजमगढ़  । बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करमैनी गांव निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है । जिसके बाद मृतक बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । बताया गया कि रासेवक नाम के बुजुर्ग व्यक्ति को गन्ने की खेत में आग लगाने के आरोप में कुछ लोग बीते बुधवार की शाम लगभग 5:00 बजे पकड़ कर ले गए और उसकी संदिग्ध मौत हो गई । इस संबंध में मृतक के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है । वही पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh