Crime News / आपराधिक ख़बरे

देवर के लिए पति को छोड़ा, उसने भी घर से निकाला, अब महिला खुद को अकेला पाकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई

कन्नौज। यूपी के कन्नौज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने देवर के प्यार में पति से दूरी बना ली। लेकिन चार साल बाद देवर ने भी महिला का साथ छोड़ दिया। अब महिला खुद को अकेला पाकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने भी तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये मामला छिबरामऊ क्षेत्र के सौरिख थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। पति की गैर मौजूदगी में उसका देवर उस पर बुरी नजर रखता था। धीरे-धीरे उसने दबाव में लेकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। फिर उसे हमेशा शादी करने का झांसा देता रहा। देवर से उसके संबंधों की जानकारी होने पर उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया पिछले 4 साल से उसका देवर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है अब उसने शादी से मना कर दिया।
महिला का आरोप है कि उसका देवर कही और शादी करने जा रहा है। ऐसे में अब वो उसके बिना नहीं रह सकती। उधर, पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आसपास के लोगों का कहना है कि महिला अब न घर की रही और न घाट कि जैसा किया वैसा उसे मिला है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh