Crime News / आपराधिक ख़बरे

बाउंड्री वॉल गिराने व धमकी देने का आरोप, थाने पर दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ सागर निवासी रामचंद्र यादव ने गांव के ही निवासी कुछ लोगों पर बाउंड्री वॉल गिराने व धमकी देने का आरोप लगाया है । इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा बिलरियागंज थाने पर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी गई । वही तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । रामचंद्र यादव का आरोप है कि उसकी भूमि की पक्की पैमाइश हो चुकी थी और वह बाउंड्री वॉल बनवा दिया था । परंतु सोमवार मंगलवार की रात लगभग 1:30 पर गांव के ही निवासी दबंग किस्म के श्याममूरत यादव पुत्र कोमल यादव और इनके लड़के और लड़की के द्वारा बाउंड्री वॉल गिरा दिया गया । ईट गिरने की आवाज़ आने पर घर के बाहर सो रही विध्या देवी पत्नी रामचंद्र यादव जग गई और आकर पूछा की दीवाल क्यों गिरा रहे हो तुम लोग तो श्याममूरत ईट से मार दिए जिससे विध्या देवी घायल हो गई और फिर सब लोग बाउंड्री वॉल गिराकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । वही 112 पर फोन करके पुलिस को सुचना दिया गया फिर थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh