Crime News / आपराधिक ख़बरे

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश अमन यादव ढेर, लूट के बाद शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी की गोली मारकर कर दी थी हत्या

आगरा। आगरा के सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर ज्वेलर्स के शोरूम में लूट और सराफ हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। ये वारदात बिचपुरी के बदमाशों ने की थी। सीसीटीवी से मिले सुराग से पुलिस बदमाशों के गांव तक पहुंच गई। मंगलवार सुबह बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं। बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है। 

  पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे में लगी टीमों के हाथ पुख्ता सुराग लगे। पुलिस टीमों ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी की मदद से पुलिस टीमें बिचपुरी ब्लॉक के एक गांव तक पहुंच गईं। बदमाश वारदात के बाद यहां पहुंचे थे। एक फुटेज में बदमाशों के तीसरे साथी का चेहरा साफ नजर आ गया। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र की मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को बदमाशों के नाम और पते भी पता चल गए। लेकिन बदमाश अपने घरों से भाग निकले हैं। पुलिस ने उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की गई। वहीं मंगलवार सुबह अमन यादव नाम के बदमाश को पुलिस ने घेर लिया। घेराबंदी होते ही बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को ढेर कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh