Crime News / आपराधिक ख़बरे

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पंखे से लटकता मिला शव

दीदारगंज-आजमगढ़।दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव में रविवार की सुबह युवक अभिषेक 26वर्ष पुत्र राम कृष्ण  शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर साड़ी के फंदे से पंखे से लटकता  मिला। रविवार की सुबह मृतक अभिषेक शर्मा की मां ने चाय पीने के लिए बुलाया तो आवाज न आने से मां ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला तो मां ने अपने बेटे व मृतक के भाई शैलेष शर्मा व परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर दरवाजा तोड़वाया   तो देखा कि अभिषेक शर्मा का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटकता  मिला तो घर वालों के होश उड़ गए और घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत डायल 112पुलिस तथा दीदारगंज थाना की पुलिस को सूचित किया तो 
डायल 112 पुलिस व थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम को बुलाया और शव को फंदे से उतरवाकर उचित कार्रवाई में जुट गए 
मृतक अविवाहित था तथा पांच भाईयों में चौथे नम्बर का था सभी भाईयों तथा बहनों की शादी हो चुकी है सिर्फ मृतक की शादी नहीं हुई थी ।पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर  परीक्षण करानें हेतु जिलाचिकित्सालय भेज दिया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh