Crime News / आपराधिक ख़बरे

सीढी के रास्ते घुसे चोर उठा ले लाखों के आभूषण , सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव की घटना

 मल्हनी जौनपुर। सरायख्वाजा थाना जरा गांव में शुक्रवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने एक घर में घुसकर घर के अंदर रखें करीब 4 लाख रुपए के जेवरात और करीब 15 हजार नगदी रुपए को गायब कर दिया,पीड़ित ने सरायख्वाजा थाना पर तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव के निवासी दिनेश कुमार मौर्य रोज की तरह शुक्रवार शाम परिजनों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने को चला गया इसी दौरान रात करीब 1 बजे जब दिनेश की पुत्री संध्या की आंख खुली तो उसने देखा कि सीढी के रास्ते में लगा दरवाजा खुला है उसने घटना की जानकारी तुरंत अपने पिता को दी।सूचना मिलते ही दिनेश ने कमरे के अंदर जाकर देखा की लोहे का बक्शा गायब था कमरे के अंदर रखा सामान भी गायब था। चहल पहल की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे किसी ने सूचना दी कि घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में एक बक्सा पडा हुआ जिसमे रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो बक्से के अंदर रखा सोने की चैन,मंगलसूत्र, झुमका,पायल,करीब 15 हजार नगदी रुपए गायब था।पीड़ित ने बताया की चोरी की घटना से करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है।अपराध निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया की तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh