Crime News / आपराधिक ख़बरे

बहुभोज की दावत में गए फ़हद का मिला शव, पुलिस ने चार टीमें गठित कर हत्यारों की कर रही तलाश

कप्तानगंज (आजमगढ़) : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई मिली जानकारी के अनुसार फहद जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है वह कल गांव में ही बहुभोज की दावत में गया था घर वापस नहीं लौटा तो घर घर वालों ने काफी तलाश की जब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी पुलिस भी तलाश में जुट गई आज सुबह गौरा में ही भटे के पास शव मिला जिसकी पहचान फहद नामक किशोर से हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस जांच में जुट गई है हालांकि अभी तक हत्या का कारण और कौन लोग इस घटना को अंजाम दिए हैं इसका खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस सभी तथ्यों पर जांच में लगी हुई है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है 
वह इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि गौरा भट्टे के पास शव मिला है जो फहद नामक लड़के का है जो कल बहुभोज दावत में गया था वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी सूचना पुलिस को दी आज शव बरामद हुआ है गले पर चोट के निशान है शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है 4 टीमों का गठन कर दिया गया है जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और जो भी अभियुक्त इसमें शामिल है उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh