Crime News / आपराधिक ख़बरे

कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट

अहिरौला आजमगढ़ - थाना क्षेत्र के सारैन गांव में बीती रात कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार राम लवट राजभर पुत्र राम प्रसाद राजभर उम्र 60 वर्ष ग्राम सारैन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ का निवासी है 9 दिन पहले मृतक की पत्नी माया देवी का देहांत हो गया था उसी की 13वीं के लिए किसी बात पर मृतक के पुत्र विजय राजभर से कहां सुनी हो गई जिस पर आक्रोशित पुत्र विजय राजभर ने राम लवट की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया किसी द्वारा 112 नंबर पर हत्या की सूचना दी गई मौके पर अहरौला पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा विजय राजभर को दाउदपुर सिवान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh