अवैध तरीके से जेसीबी और ट्रालियों के द्वारा किया जा रहा मिट्टी खनन का काम क्षेत्र वासियो में आक्रोश व्याप्त
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मानपुर ग्राम सभा के सिवान में खेतों से अवैध तरीके से मिट्टी खनन का काम जोरों पर चल रहा है जहां प्रतिदिन 150 से 200 ट्रॉली मिट्टी लाद कर ले जा रहे है अभी हाल ही में पीडब्ल्यूडी के द्वारा नवनिर्मित रोड को मिट्टी लदी ट्रालियों ने तहस नहस कर दिया मिट्टी लाद कर जा रही ट्रैक्टर ट्रालियां तेज आवाज में भद्दे भोजपुरी गाने बजाते हुए तेज स्पीड में जा रहे हैं। पास पड़ोस के रोकने पर ट्राली वाले ड्राइवर मारपीट करने पर भी आमादा हो जा रहे हैं। इतना ही नहीं तेज आवाज के चलते रात में सोना भी लोगों का दुर्लभ हो गया है। यह सब दिन और रात दोनों समय चल रहे हैं। इस बाबत जब थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील दुबे से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि एसडीएम साहब के आदेश पर ही हम कोई कार्यवाही कर सकते हैं जहां सरकार द्वारा अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन को रोकने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। वही अवैध रूप से जोरों पर ट्रैक्टर ट्रालीयों द्वारा मिट्टी खनन किया जा रहा है। लेकिन शासन प्रशासन मौन बैठा है इस मामले पर एसडीएम सगड़ी पंकज द्विवेदी से भी वार्ता की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की हुई इसलिए लगता है कि कहीं न कहीं शासन प्रशासन के मिली भगत से ट्रैक्टर ट्रालीयां मिट्टी खनन में अवैध रूप से चलवाई जा रही हैं। पूरे क्षेत्र की जनता में इस अवैध खनन से आक्रोश व्याप्त है।























































Leave a comment