मझौवा गांव में युवक ने की आत्महत्या या कुछ और? पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
महाराजगंज आजमगढ़|सोमवार को देर शाम महराजगंज थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके घर के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला | मृतक की पहचान 33 वर्षीय प्रदीप कुमार राजभर के रूप में हुई है| घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है | मामले की जांच शुरू कर दी गई है| मृतक अपने परिवार के साथ घर में ही रहता था| मिली जानकारी के अनुसार सोमवार जब परिवार के सदस्य देर शाम कमरे में पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए | प्रदीप पंखे से लटका हुआ था और पास में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला |मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और जांच में जुट गई |प्रदीप राजभर पुत्र इंद्रजीत राजभर जिसकी उम्र लगभग 33 वर्ष बताई जा रही हैं और उसका शव अपने मकान के प्रथम तल पर कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला | महाराजगंज पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जाँच के लिए मौके पर बुलाया |
पूरे घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है प्रदीप राजभर शादी हो चुकी है अभी तक दोनो के बीच कोई संतान नहीं थी | दबे स्वर में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शराब पिने का आदी था जिसको लेकर आये दिन परिवार के सदस्यों से गाली गलौज व मारपीट होती रहती थी | कल शाम को भी इसी घटना की पुनरावृत्ति हुई थी | सूचना पर जब पुलिस व पत्रकार मौके पर पहुंचें तो घर पर सिर्फ मृतक की माँ व पत्नी ही मौजूद थे जिनका रो रो कर बुरा हाल था | वैसे इस घटना में क्या सही है क्या झूठ यह तो पुलिस की जाँच के बाद ही स्पस्ट हो पायेगा |























































Leave a comment