Crime News / आपराधिक ख़बरे

गोवंश अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, अवशेष का नमूना लेने के बाद गड्ढा खोदकर किया गया दफना

आजमगढ़। जनपद के पवई थाना क्षेत्र के चकधुधुरी गांव में नहर की पुलिया के पास रविवार सुबह एक जूट के बोरे में कटे हुए गोवंश का अवशेष और उसका सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पवई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
ग्रामीणों से पूछताछ में अवशेष के फेंके जाने के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। लोगों का कहना था कि अवशेष को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। पुलिस ने सरकारी पशु चिकित्सक को बुलाया, जिन्होंने अवशेष का नमूना लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष की मौजूदगी में ग्रामीणों के सामने अवशेष को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। पवई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों और दोषियों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है, और ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh