Crime News / आपराधिक ख़बरे

खूनी' मुस्कान का एक और वीडियो आया सामने बेरहमी से सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान...


मेरठ। यूपी के जनपद मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में दो और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो बेरहमी से सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल में वादियों पब में डांस करते, जबकि दूसरा वीडियो हत्याकांड को अंजाम देने से पहले का बताया जा रहा है। दरअसल, मेरठ में पति की क्रूरता से हत्या की, इसके बाद प्रेमी के साथ हिमाचल की वादियों में जमकर मौज-मस्ती की

। प्रेमी साहिल का बर्थ-डे भी मनाया। होली पर भी जमकर मस्ती की। होली पर मस्ती के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। साहिल के बर्थ-डे वाले दिन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो भी अपलोड करती रही।
मेरठ में हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद से मुस्कान के कई राज लोगों के सामने आ रहे हैं। लगातार नए वीडियो सामने आ रहे हैं। प्रेमी साहिल के जन्मदिन, होली पर डांस और पब में मौज मस्ती के बाद एक नया वीडियो सामने आया है। पब में मुस्कान और साहिल के डांस का 25 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्कान का चेहरा दिखता है, फिर साहिल डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहा है। अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुस्कान एक घर में जमकर डांस कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अश्लील डांस किया जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की और मुस्कान के साथ दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि सौरभ की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला शिमला और कसोल चले गए थे। काफी दिन तक घूमकर मौज-मस्ती की। कसौल में ही दोनों ने होली खेली। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद दोनों शातिर 54 हजार रुपये की कैब बुक करके हिमाचल चले गए। वहां पर शिमला और कसोल में घूमे। वहां किस-किस होटल में कितने दिन बिताए, कहां-कहां घूमे, इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh