Crime News / आपराधिक ख़बरे
Gonda News|दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक में लाखों की लूट से सनसनी, लुटेरे ने हसुआ के बल पर अंजाम दी वारदात
गोंडा। गोंडा जिले के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को दिनदहाड़े पल्सर सवार लुटेरे ने आठ लाख रुपये लूट लिए। लुटेरे ने हसुआ के दम पर कर्मचारियों को धमकाते हुए वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस थाने से सिर्फ 500 मीटर दूरी पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई। वारदात के समय बैंक में दो महिलाओं सहित तीन कर्मचारी ही मौजूद थे। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।





















































Leave a comment