Crime News / आपराधिक ख़बरे
परदेश से लौटा और पत्नी को उतारा मौत के घाट, बीती रात मुंबई से वापस आया था, पुलिस ने लिया हिरासत में
आजमगढ़। परदेश से कमा कर लौटे पति ने बीती रात अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वह बीती रात मुंबई से घर लौटा था। बताया जा रहा है कि घर में पड़े कुदाल की बेंत से उसने पत्नी के चेहरे और सिर पर इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चेक माधव रामपुर गांव में बीती रात मुंबई से कमाकर लौटे चंद्रदेव राजभर जैसे ही अपने घर पहुंचा, पत्नी से उसका विवाद हो गया। आक्रोशित चंद्रदेव ने घर में पड़े कुदाल की बेंत से पत्नी उषा देवी 35 वर्ष के चेहरे और सिर पर कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि पत्नी का अंगूठा कट गया था जिससे वह 4 महीने से खाना नहीं बना रही थी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। वह मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता है।
इस बावत क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने बताया कि बीती रात डायल 112 पर एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। जांच के दौरान यह पता चला कि पति पत्नी के विवाद में पति ने कुदाल की बेंत से मारकर पत्नी की हत्या कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुंबई से कमाकर आया पति|पत्नी को उतारा मौत के घाट| #ggs_news_24 #youtubeshorts
null

























































Leave a comment