दोषी कौन है जरा आपभी बताएं?प्रेम विवाह के 10 दिन बाद प्रेमिका ने खाया जहर
आजमगढ़। प्रेम-प्रसंग में शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अपनाने से इंकार करने पर एक नवविवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। ससुराल की दहलीज पर ही सबके सामने फिनायल पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना आजमगढ़ जिले के कोलघाट गांव की है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का कोलघाट निवासी एक युवक से बीते एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 दिन पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया। इसके बाद युवती जब पति के घर पहुंची तो ससुराल वाले उसे अपनाने को तैयार नहीं हुए। तब वो मायके लौट गई। इस बीच उसका पति भी कहीं चला गया। शनिवार को युवती अपने परिजनों के साथ पति के घर पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अपनाना तो दूर पहचानने से भी इंकार कर दिया। वहीं उसका पति भी बार-बार फोन करने के बाद मौके पर नहीं आया। इससे आहत होकर युवती ने ससुराल की दहलीज पर ही सबके सामने फिनायल पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके साथ गए मायके वालों ने आननफानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती युवती की बहन ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। वहीं अब पति भी सामने नहीं आ रहा है।
हलाकि मामला को पाठको समझना चाहिए, और देखना चाहिए की नवविवाहिता पर उस वक्त क्या बीती होगी जब दोनो पक्षों ने अपनाने से मना कर दिया होगा, समाज ने ताने मारे होगे, सवाल तो हर एक से है जो इन विवाहिता को देखा होगा, सवाल अब खड़े होते हैं है कि इस घटना में दोषी कौन?

























































Leave a comment