न्याय की उम्मीद में भटक रही युवती, प्रेमी की हैवानियत ने कर दिया बर्वाद
आजमगढ़ /फूलपुर पवई थाना क्षेत्र का एक मामला सुर्खियों में है। पवई थाना क्षेत्र केकाल्पनिक नाम गुड़िया खातून पुत्री मोहम्मद खातून पवई थाना आजमगढ़ के मूल निवासिनी हैं।
हालांकि आपको सच्चाई बताते चलें की घटना 12/8/ 2022 22 की रात्रि लगभग 10:00 बजे की बताई गई है।
पीड़िता अपने कमरे में अकेले सोई हुई थी कि रात्रि 10:00 बजे गाँव का ही रहने वाला मोहम्मद कैफ पुत्र तौफीक कुरेशी नामक व्यक्ति जो कि पीड़िता का ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। कैफ अपने साथ मटन व पेप्सी लेकर पीड़िता के घर आया और किसी बहाने मटन खाने के लिए कहा। मटन खाते ही लगभग 5 मिनट बाद महिला बेहोश हो गई।
लेकिन जब सुबह पीड़िता की नींद खुली नजर शरीर पर पड़ी तो पीड़िता के होश उड़ गया। पीड़िता खुद को निर्वस्त्र देखकर जोर जोर से चिल्लाने लगी आवाज सुनकर घर के परिजन कमरे के पास पहुंचे और पूछे जाने पर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई कहा कि गांव के रहने वाले मोहम्मद कैफ ने रात्रि मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार करके भाग गया हालांकि घर के परिजनों और गांव वालों ने ग्राम प्रधान को बुलाकर पंचायत रखी तथा मोहम्मद कैफ को प्रधान द्वारा समझाने बुझाने का प्रयत्न किया गया लेकिन मोहम्मद कैफ का कहना है कि मैं गुड़िया खातून से शादी करना चाहता था लेकिन अब नहीं करूंगा। एक हफ्ता शादी का झांसा देकर गुमराह करता रहा और बाद में साफ इंकार कर दिया और पीड़िता सोफिया खातून को अब जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। इसी बात को लेकर पीड़िता(कल्पनिक नाम) गुड़िया खातून पुत्री मोहम्मद हारून खातून ने पवई थाना आजमगढ़ पर एक तहरीर 23/8/2022 को थाना अध्यक्ष को दिया।
हालाँकि तहरीर देने के बाद दरोगा साहब कोई कार्यवाही दोषियों के खिलाफ नहीं कर सके। जिससे पीड़िता परेशान होकर न्याय मांगने के लिए आजमगढ़ एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते समय कहा कि हमारे साथ जो घटना घटित हुई है और किसी के साथ ना हो । ज्ञापन लेते समय पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आश्वासन दिया कि आप को न्याय जरूर मिलेगा और दोषियों के ऊपर जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।






















































Leave a comment