Crime News / आपराधिक ख़बरे
24 घंटे के अंदर आजमगढ़ पुलिस ने युवती हत्याकांड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
अतरौलिया आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मंगुरगढ़ गांव में कल शुक्रवार को गन्ने के खेत में सेल्हरापट्टी गांव निवासी एक युवती का शव बरामद हुआ था। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा परिजनों की तहरीर के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
आज अतरौलिया थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान अजय निषाद पुत्र मंटू निषाद को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उक्त युवक के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






















































Leave a comment