Education world / शिक्षा जगत

न्यू जेनिथ सेंट्रल एकेडमी का 13वां वार्षिक उत्सव संपन्न

देवरिया।स्थानीय नगर में स्थित न्यूज़ दैनिक सेंट्रल एकेडमी बरहज देवरिया का 13वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि 
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल रही ।एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सावित्री राय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति देवरिया, देव मुनि वर्मा, प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्त, मुरारी अग्रवाल, रामाश्रय यादव, रामजी यादव,  मंगल मणि त्रिपाठी, एवं अतिथि के रूप में डॉक्टर अमित राय, डॉक्टर विनोद गुप्ता, डॉक्टर कमलेश यादव, डॉक्टर अमृतेश पाठक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ 
विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना आंचल ,खुशबु, सरगम , छाया, एवं गणेश वंदना श्रेया ,खुशी ,आर्या , अनन्या,दिव्या ने प्रस्तुत किया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कहा कि विद्यालय मां सरस्वती के साधना का केंद्र है जहां से छात्र-छात्राएं अपने जीवन का शिक्षा के क्षेत्र में शुभारंभ करते हैं जो आगे चलकर विभिन्न पदों को समाज में सुशोभित करते हैं विद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सामाजिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक और विकास के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को अग्रसर करता है एवं बच्चों को प्रेरणा मिलती है ऐसे कार्यक्रम समय पर आयोजित होने चाहिए
 जिससे छात्र-छात्राओं के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के मार्ग प्रशस्त हो। 
इस अवसर पर शिक्षक बब्बन प्रसाद , विजय विश्वकर्मा, शत्रुघ्न गुप्ता ,तेजस्वी सोनकर, अमित शर्मा, नितेश सिंह, पंकज यादव ,अर्चना दीक्षित, गीता यादव, उमा उपाध्याय, अर्चना त्रिपाठी ,आशा यादव, क्षमा शुक्ला, ज्योति बरनवाल, स्नेहा दीक्षित, अवंतिका सिंह, हर्षित मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के अंत में
विद्यालय की प्रबंधक अनीता यादव एवं प्रधानाचार्य फयानाथ यादव मैं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन त्रिपुरेश पाठक एवं उमा उपाध्याय ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh