30 अप्रैल तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल व कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद पर कुछ एक कर रहे मनमानी
अतरौलिया। 30 अप्रैल तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल व कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद ।बता दे कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन की सक्रियता बढ़ गई है। वही विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के लिए मुख्य सचिव के आदेश पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिले के सभी बोर्डो के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों और कोचिग संस्थानों को 30 अप्रैल तक बंद रखने निर्देश जारी किया है। बावजूद इसके क्षेत्र में कई गैर सरकारी कॉलेज धड़ल्ले से चालू है वही कोचिंग संस्थानों में भी इसका कोई असर नहीं । क्षेत्र का ही एक सम्मानित नामी कॉलेज इन दिनों खुल रहा है जिसमें कोविड-19 प्रोटोकाल का भी कोई पालन नहीं हो रहा वही स्कूल की बसें बच्चों को ले जाने व ले आने में लगी हुई है। प्रशासन इस बात से पूरी तरह बेखबर है और स्कूल में बच्चों का पठन-पाठन जारी है। वही कई छोटे-मोटे कोचिंग संस्थान अभी भी खुले हुए हैं ।जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित परीक्षाएं कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए संपन्न कराई जाएंगी। डीएम ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है। इसके बावजूद भी क्षेत्र में कुछ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के कॉलेज खुले हुए हैं और कोचिंग संस्थाएं भी चल रही है।























































Leave a comment