Education world / शिक्षा जगत

मां दुर्गा जी कान्वेंट स्कूल में उत्कृष्ट बच्चों को मेडल ट्राफी एवं अंक पत्र देकर बढ़ाया हौसला

दीदारगंज आजमगढ़ - दीदारगंज के मां दुर्गा जी कान्वेंट स्कूल के सभागार में एक कार्यक्रम के तहत अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के बीच अंक पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट छात्र और छात्राओं को स्कूल परिसर में शिक्षकों तथा प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता के द्वारा में अंक पत्र वितरण एवं मेडल देकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें नर्सरी से कक्षा आठ तक के प्रथम स्थान से लेकर तृतीय स्थान के बच्चों को मेडल व ट्राफी तथा अंक पत्र देकर उनके हौसले को बढ़ाया गया। तथा छठवें स्थान तक के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एवं स्कूल प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य तय करेंगे। इन बच्चों को निखरना शिक्षकों एवं अभिभावकों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए इस ढंग के कार्यक्रम होने चाहिए।

प्रधानाचार्या सरिता गुप्ता ने कहा कि सर्वोत्तम वही है जो अच्छा प्रदर्शन करे। जो बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन नही कर पाए हैं। वह मेहनत के साथ पढ़ाई कर वह भी इस सम्मान को प्राप्त कर सकते हैं। मेडल, ट्राफी और अंक पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर मुन्नी गुप्ता, गीता यादव, सदन, राज नाथ यादव, राम, अमित, राहुल, रामबचन, सुनीता यादव, सौम्या यादव, इंदू, प्रिया, वर्षा, करिश्मा, पूनम, डी एन दास, एस एम दास, कामरान, कंहैया आदि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh