मेधावियों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
आजमगढ़:जनपद के एस० टी० पी० शिक्षा निकेतन विद्यालय, भीमबर में उ० प्र० बोर्ड के मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें इस वर्ष के उ०प्र० बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया, विद्यालय के हाईस्कूल के टॉपर बच्चों में अंतिमा शुक्ला 93%, चाँदनी शुक्ला 87%, शिवांश यादव 84%, योगेश कुमार 80% अंक प्राप्त किया, साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डॉ अनिल कुमार सिंह प्रबन्धक एस० बी० जे० इण्टर कॉलेज, बतौर विशिष्ट अतिथि शशांक शेखर सिंह प्रतिनिधि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अपना दल एस० उपस्थित हुए साथ ही कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री प्रबन्धक बहावनपुर इण्टर कॉलेज, जयनारायण पाण्डेय प्रवक्ता, संतोष कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य, सुधीर कुमार सिंह प्रवक्ता, तारकेश्वर सिंह प्राचार्य, डॉ० संध्या पाण्डेय प्रवक्ता, धर्मेंद्र सहित सैंकड़ो अभिभावक अपने होनहारों के साथ उपस्थित रहें।





















































Leave a comment